अंबिकापुरछत्तीसगढ

सिरफिरे युवक को ठंड लगी तो बीच रास्ते जला दी बाइक

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// एक युवक अपनी खुद की बाइक में आग लगाकर आग ताप रहा है. दरअसल एक युवक जलती बाइक के पास खड़ा था. तभी सड़क से जा रहे बाइक सवार जब दो युवकों ने उससे सवाल जवाब किया. बाइक को आग के हवाले करने के सवाल पर सिरफिरे युवक ने कहा कि उसे ठंड लग रही है, इसलिए वह बाइक को आग के हवाले कर आग ताप रहा है. वही जब युवकों ने सिरफिरे युवक से पूछा कि वह कहां से आया है तो उसने कहा कि वह कैलाश पर्वत से आया है. आगे सिरफिरे युवक ने अपना नाम दिनेश विश्वकर्मा बताते हुए कहा कि सौ सोनार की और एक लोहार की.

यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगवां स्थित मझलीपारा स्थित मुख्य सड़क की है. वही इस मामले में गांधीनगर पुलिस का कहना है कि युवक ग्राम परसा का है. युवक घर से किसी बात से नाराज होने के बाद बाइक लेकर निकला था. वहीं उसने बाइक को आग के हवाले कर दिया. हालांकि इस मामले में अब तक परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!