रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर,दुर्ग और बिलासपुर में भी मौसम में बदलाव से पड़ रही अच्छी ठंड

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- दिवाली त्यौहार के बाद प्रदेश में ठंड की दस्तक हो गई है। रायपुर समेत कई शहरों में सुबह-सुबह अच्छी-खासी ठंड का एहसास हो रहा है। इधर कवर्धा में पारा 11 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ठंड में और बढ़ोतरी होगी। साथ ही आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि 10 बजे के बाद लोगों को तीखी धूप का एहसास हो रहा है।

रायपुर के अलावा दुर्ग, बिलासपुर में भी मौसम में बदलाव से अचछी ठंड पड़ रही है। प्रदेश में ठंड के शुरूआत के साथ ही अभी दो से दिन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। जिसके चलते ठंड में और बढ़ोतरी के आसार है। वहीं आगे भी बादल साफ रहा तो तापमान में गिरावट आना संभव है।

ठंड की दस्तक के साथ ही कवर्धा में कड़ाके के ठंड की शुरूआत हो गई है। यहां पारा 11 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है। बता दें कि हर साल कवर्धा के चिल्फी घाटी में बर्फ की मोटी चादर बिछ जाती है। ऐसे में आने वाले दिनों में इसकी संभावना बढ़ गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!