रायपुरछत्तीसगढ

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी की अध्यक्षता में 63वें वार्षिक सम्मलेन की व्यवस्था को लेकर चेम्बर भवन में बैठक हुई संपन्न

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- चेम्बर का वार्षिक सम्मेलन मनाने की जोर-शोर से तैयारियां छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी,महामंत्री अजय भसीन,कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी विक्रम सिंहदेव राम मंधान ने बताया कि आज चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी की अध्यक्षता में दिनांक 10 जनवरी 2023 को को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज रायपुर में होने वाले चेम्बर के 63वें वार्षिक सम्मेलन के विषय एवं तैयारियों को लेकर चेम्बर भवन में चेम्बर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि दिनांक 10 जनवरी 2023 को को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम,साइंस कॉलेज रायपुर में होने वाले चेम्बर के 63वें वार्षिक सम्मेलन की व्यवस्था को लेकर चेम्बर भवन में चेम्बर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमे विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा पदाधिकारियों ने स्वेच्छा से उनका दायित्व लिया बैठक में पदाधिकारियों ने वार्षिक सम्मलेन के परिपेक्ष में अपने अपने विचार रखे और सुझाव दिए बैठक में सभी पदाधिकारियों ने बड़े उत्साह से इस महत्वपूर्ण आयोजन में अपनी सहभागिता और सहयोग देने की बात कही पारवानी ने आगे कहा कि कोविड के कारण तीन वर्ष बाद चेम्बर द्वारा वार्षिक सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर चेम्बर पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के बीच अत्यंत उत्साह है बड़ी संख्या में प्रदेश स्तर से पदाधिकारी एवं सदस्यगण सम्मिलित होने आयेंगे।

पारवानी ने यह भी बताया कि वार्षिक सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे साथ ही प्रदेश के व्यापारियों को अच्छे व्यापार समाज एवं उच्च जीवन हेतु पथ प्रदर्शक के रूप में मार्गदर्शन देने हेतु जीएसटी एक्सपर्ट भारत सरकार के सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष करों की राष्ट्रीय अकादमी से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षक जतिन हरजाई एवं आध्यात्मिक गुरु एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक गौरांग दास ”कोविड उपरांत परिवार एवं व्यापार” विषय पर तथा कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया ”बदलते हुए परिवेश में भविष्य का व्यापार” विषय को लेकर वार्षिक सम्मलेन में मुख्य वक्ता के रूप में होंगे चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष पारवाने ने आगे बताया कि मुख्य चेम्बर सहित चेम्बर की चारों विंग उद्योग चेम्बर, महिला चेम्बर,ट्रांसपोर्ट चेम्बर एवं युवा चेम्बर के अध्यक्ष,महामंत्री,कोषाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका के साथ कार्यरत हैं ऐसा पहली बार हुआ है जब व्यापारी तहसील स्तर पर बड़ी संख्या में चेम्बर से जुड़ रहे हैं,वर्तमान में चेम्बर की सदस्य संख्या 21000 हुई,जिसमें भिलाई चेम्बर ने 3000 सदस्यों के आंकड़े को पार किया तथा खरोरा चेम्बर इकाई द्वारा अपना चेम्बर कार्यालय स्थापित हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!