छत्तीसगढरायपुर

व्यापारियों ने की चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी से मुलाकात

संवाददता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- चेंबर रायपुर मोटर मर्चेन्ट एसोसियेशन अमरदीप टाकीज रोड व्यापारी संघ रायपुर एवं आलू प्याज आढ़तिया संघ के पदाधिकारियों ने चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी से मुलाकात कर प्रस्तावित थोक बाजार में स्थल की आवश्यकता के संबंध में अवगत कराया

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 21 फरवरी 2022 को रायपुर मोटर मर्चेन्ट एसोसियेशन अमरदीप टाकीज रोड व्यापारी संघ रायपुर एवं आलू प्याज आढ़तिया संघ के पदाधिकारियों ने चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी एवं चेम्बर पदाधिकारियों से मिलकर प्रस्तावित थोक बाजार में स्थल की आवश्यकता के संबंध में आवेदन देकर अवगत कराया।

चेम्बर की पहल पर शासन की इस महती योजना में रायपुर मोटर मर्चेन्ट एसोसियेशन एवं अमरदीप टाकीज रोड व्यापारी संघ रायपुर के पदाधिकारियों ने अत्यंत सराहना की और कहा कि इस योजना के मूर्तरूप लेने से पूरे भारत के मानचित्र में छत्तीसगढ़ विशिष्ट व्यवसायिक स्थल के रूप में आकार लेगा।

इस अवसर रायपुर मोटर मर्चेन्ट एसोसियेशन के अमनप्रीत सिंह आनंद (सचिव), दामोदर पारेख (संयुक्त सचिव), संदीप झाबक (संयुक्त खजांची), कार्यकारी सदस्य-अमित बजाज, विजय जसवानी, राजीव पाठक, मधुर पारख, राजेश जेठानी, संजोक झाबक, अनूप डोकानिया, आलू प्याज आढ़तिया संघ के अध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं सदस्य-मनीष अग्रवाल, श्याम मंधानी, राकेश राघवानी, अमन अग्रवाल एवं अमरदीप टाकीज रोड व्यापारी संघ रायपुर के पदाधिकारियों के साथ ही चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, सलाहकार भरत बजाज, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी मंत्री नीलेश मूंधड़ा, जोेगेन्द्र नागवानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!