रायपुर

राजधानी जंगल सफारी के बाड़े में उद्घाटन के बाद देख सकेंगे टूरिज्वम वन्यजीव

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- अटल नगर नवा रायपुर स्थित यह जंगल सफारी छत्तीसगढ़ में आने वाले सैलानियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी अब देश-विदेश में प्रसिद्ध हो रही है। सफारी में पर्यटकों के लिए चौसिंगा, चिंकारा और सांभर आदि वन्यजीवों को देश के दूसरे जू से लाकर रखा गया है, लेकिन पर्यटक इन्हें अभी देख नहीं सकते हैं, क्योंकि बाड़े का उद्घाटन नहीं हुआ है। वन मंत्री मो. अकबर के हाथों उद्घाटन किया जाना है। उद्घाटन के बाद बाड़े को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। सफारी प्रबंधन का कहना है कि उद्घाटन के लिए वन मंत्री से समय मांगा गया है।

58 में 28 बाड़ों का हो चुका निर्माण

गौरतलब है कि जंगल सफारी में कुल 58 बाड़ों का निर्माण किया जाना है, अब तक 28 बाड़ों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिनमें वन्यजीवों को रखा गया है। सफारी प्रबंधन द्वारा हाल ही में 10 बाड़ों का निर्माण कार्य पूरा किया है। इन बाड़ों में चीतल, पैंगोलिन, चिंकारा, सांभर, चौसिंगा, जंगली कुत्ता आदि वन्यजीवों को रखना है। सफारी प्रबंधन तकरीबन एक माह पहले इन वन्यजीवों को लाकर इनकी खातिरदारी कर रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!