रायपुरछत्तीसगढ

प्रदेश के रायपुर, दुर्ग समेत चार जिलों में आज बारिश, पड़ सकते हैं ओले, बढ़ेगी ठंड

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजस्थान और पाकिस्तान के बीच बने निम्न दाब के असर से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का प्रदेश में प्रवेश हो रहा है। इसके असर से रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बादल के रुप में नजर आने लगा है। इसकी वजह से रात के तापमान में वृद्धि और दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि रविवार को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि इसी तरह का असर दुर्ग जिले के कवर्धा और बेमेतरा जिले तथा रायपुर संभाग के रायपुर, महासमुंद और बलौदाबाजार जिले में हो सकता है। सोमवार को बादल और बारिश की गतिविधि बस्तर संभाग में रह सकती है। शनिवार को रायपुर में हल्के बादल छाए रहे, जिसकी वजह से धूप का असर अधिक नहीं रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!