दिल्ली

अच्छी खबर : अब दुकानों में राशन कार्ड के बिना भी मिलेगा राशन, बस करना होगा ये काम, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली न्यूज़ धमाका //  केंद्र सरकार देश में तरह तरह के स्कीम लेकर आते रहती है. देशभर में मुफ्त राशन देने के लिए सरकार ने लोगों को राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई है. अब इसी तर्ज पर कई राज्यों में भी मुफ्त अनाज दिए जा रहे हैं. देश में एक बड़ी आबादी सरकारी राशन पर निर्भर है. यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड में पहले से ही राशन कार्ड नहीं होने के बावजूद फ्री में राशन दिए जा रहे हैं. आइए जानते हैं Ration card के बीना मुफ्त राशन मिलने की पूरी प्रक्रिया.

राशन कार्ड पर जोर-शोर से हो रहा काम

देश में नए राशन कार्ड के साथ-साथ पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने और हटाने का भी काम चल रहा है. लेकिन इसके लिए जरूरी है आपका आपका राशन कार्ड का आधार या बैंक अकाउंट से लिंक होना. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में सस्पेंड कार्ड को भी अभी हाल में लिंक किया गया है.

वन नेशन वन राशन कार्ड

दिल्ली सरकार की ओर से ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के तहत खाद्यान का वितरण अब सभी ई-पीओएस के माध्यम से लागू किया जा रहा है. अब इसके तहत लाभार्थियों को बिना कार्ड भी मुफ्त राशन मिल सकेगा. लेकिन इसके लिए आपका कार्ड आधार या बैंक से लिंक होना अनिवार्य है. इसके अलावा दिल्ली सरकार ने ये सुविधा दी है कि अगर आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है या किसी कारणवश आप राशन दुकान तक जाने में सक्षम नहीं हैं तो आपकी जगह यानी आपके कार्ड पर कोई अन्य भी राशन उठाया सकता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!