छतीसगढ़बेमेतरा

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस बेमेतरा में बदमाशों का आतंक : आधी रात तीन बाइकों में लगाई आग

30 अगस्त 2026 //

बेमेतरा न्यूज़ धमाका – बेमेतरा के पौसरी गांव में रात करीब ढाई बजे अज्ञात व्यक्ति ने तीन मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। तीनों बाइक जलकर खाक, पुलिस ने जांच शुरू की।

 जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पौसरी में देर रात तीन मोटरसाइकिलों में आग लगाने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई इस आगजनी में तीनों बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया

आगजनी की घटना रात करीब ढाई बजे ग्राम कोटवार सालिक दास मानिकपुरी के घर के पास हुई। देर रात मोटरसाइकिलों में अचानक आग लगने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घबरा गए। देखते ही देखते आग ने तीनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिवार में आक्रोश का माहौल है।

परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग 

परिजनों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आगजनी किस वजह से की गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आगजनी की घटना के कारणों और आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!