बालोदछत्तीसगढ

हजारों की संख्या में सफाई कर्मियों का दल बस्तर से पदयात्रा करते बालोद जिले के पुरुर में पहुंचा

बालोद न्यूज़ धमाका /// बस्तर से हजारों की संख्या में सफाई कर्मियों का दल पदयात्रा करते बालोद जिले का पुरुर पहुँच चुका है. राजाराव पठार में रात्रि विश्राम के बाद पदयात्रा आगे बढ़ चुका है. बस्तर से पहुंचे सफाईकर्मियों के दल का बालोद जिले के सफाईकर्मियों ने स्वागत किया. बालोद जिले के भी 700 से अधिक सफाईकर्मी पदयात्रा में शामिल हुए हैं. सफाईकर्मियों के पदयात्रा का आज आठवां दिन है.

नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकारी स्कूलों में पदस्थ अंशकालीन सफाई कर्मियों का पदयात्रा सुकमा से राजधानी तक चलेगा. सभी जिलों के सफाईकर्मी पदयात्रा करते राजधानी पहुँच रहे हैं. सरकारी स्कूलों में पदस्थ अंशकालीन सफाईकर्मियों का दल राजधानी पहुंचकर सीएम निवास का घेराव करेंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!