छतीसगढ़रायपुर

02 जून 2026 // तहसीलदारों के आंदोलन पर गरमाई सियासत: विधायक अजय चंद्राकर बोले- दबाव बनाने के बजाय यह देखें कि लक्ष्मण रेखा किसने लांघी

रायपुर न्यूज़ धमाका – सरगुजा जिले के सीतापुर में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर है। इसको लेकर वरिष्ठ बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दबाव के बजाए ये देखना चाहिए कि लक्ष्मण रेखा किसने लांघी।

विधायक अजय चंद्राकर ने अपने बयान में कहा कि यूनियन किस बात की जांच की मांग कर रहा है, स्पष्ट करना चाहिए। हटा देना और कारवाई की मांग करना अलग विषय है। घटना घट क्यों रही ये अलग विषय है। दबाव के बजाए ये देखना चाहिए कि लक्ष्मण रेखा किसने लांघी। लोकतंत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधि की गरिमा है। उनका सम्मान करना चाहिए।

गौरतलब है कि सरगुजा जिले के सीतापुर में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद पूरे प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार आक्रोशित हैं। राजस्व अधिकारियों ने शुरुआत में मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने सामूहिक अवकाश, कलमबंद हड़ताल और बाद में अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन शुरू कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने हसदेव अरण्य को लेकर प्रदर्शन करने की बात कही है, जिसको लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हसदेव अरण्य में भूपेश सरकार ने जो-जो कदम उठाये दस्तावेज के साथ प्रस्तुत करें। उन्होंने आगे कहा कि अपने शासनकाल में क्या-क्या कदम उठाए, उन्हें सार्वजनिक करने की मांग की जानी चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!