छतीसगढ़डोंगरगढ़

31 मई 2026 // तेज आंधी बारिश और तेज आंधी बनी जानलेवा, दो अलग-अलग हादसों में महिला और दो साल की मासूम की मौत, परिवार में शोक

डोंगरगढ़ न्यूज़ धमक –  राजनांदगांव जिले में बदले मौसम ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। डोंगरगढ़ विकासखंड में तेज आंधी, बारिश और तूफान के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों में एक महिला और दो वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद संबंधित गांवों में शोक का माहौल है।

पहली घटना बोरतलाव थाना क्षेत्र के ग्राम फक्कीटोला की है। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय महरीन बाई तारम अपने घर में धान उड़ाने वाले पंखे के पास काम कर रही थीं। इसी दौरान तेज आंधी के कारण पंखा अचानक गिर गया। पंखे की चपेट में आने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वे लहूलुहान हो गईं। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

वहीं दूसरी दर्दनाक घटना बरनाराकला गांव में हुई। यहां दो वर्षीय मासूम बच्ची खेलते-खेलते घर के पीछे स्थित स्टॉप डैम से जुड़े नाले के पास पहुंच गई। लगातार बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज था। इसी दौरान बच्ची उफनते पानी में गिर गई और बह गई

बच्ची के अचानक लापता होने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद उसकी मां ने नाले के पानी में बच्ची का शव देखा। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता अजय कोसा खेती-किसानी का कार्य करते हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इधर लगातार बदल रहे मौसम, तेज आंधी और बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने विशेष रूप से अभिभावकों से बच्चों पर नजर रखने और जलभराव व उफनते नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!