छतीसगढ़रायपुर

31 मई 2026 // अवैध कैसिनो का भंडाफोड़, पोकर-रमी टेबल्स के साथ क्लब सील, संचालकों को नोटिस जारी

रायपुर न्यूज़ धमाका – भारत के केवल तीन राज्यों, गोवा, दमन और सिक्किम में कैसिनो संचालन की अनमुति है. इसके शौकीन यहां जाकर अपनी जुए के शौक पूर करते हैं. कुछ लोग कैसीनो के शौक को पूरा करने के लिए हर दिन बड़े पैमाने पर जुआ खेलना चाहते हैं, जिसके चलते कई जगहों पर इसका अवैध संचालन भी किया जाता है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है

पुराने धमतरी रोड स्थित कोलार क्षेत्र में कल्पवृक्ष रिसोर्ट पर कैसीनो संचालित होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा. रिसोर्ट परिसर में संचालित खोखी झीमखाना क्लब की जांच की गई. जहां कैसिनो जैसी व्यवस्था मिली. पोकर और रमी जैसे खेलों के लिए विशेष तौर टेबलें लगाई गई थीं. वहीं बड़ी संख्या में ताश की गड्डियां और अन्य जुआ सामग्री भी मौजूद थी.

पुराने धमतरी रोड स्थित कोलार क्षेत्र में कल्पवृक्ष रिसोर्ट पर कैसीनो संचालित होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा. रिसोर्ट परिसर में संचालित खोखी झीमखाना क्लब की जांच की गई. जहां कैसिनो जैसी व्यवस्था मिली. पोकर और रमी जैसे खेलों के लिए विशेष तौर टेबलें लगाई गई थीं. वहीं बड़ी संख्या में ताश की गड्डियां और अन्य जुआ सामग्री भी मौजूद थी.

क्लब संचालकों को नोटिस जारी

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. क्लब संचालकों को कैसिनो संचालित से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं. वहीं नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया है.

लिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी में पोकर कार्ड टेबल, रमी गेमिंग टेबल सहित अन्य गेमिंग सामग्री बरमाद की है. साथ ही पूरे गेमिंग जोन को सील कर दिया है.

पुलिस का कहना है कि थाना अभनपुर के कोलार में स्थित कल्पवृक्ष रिसोर्ट में खोखी झीमखाना क्लब में अवैध रूप से कैसिनो संचालित होने की सूचना पर मिली थी.  पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान क्लब में पोकर कार्ड्स टेबल और रमी खेलने के लिए ताश की पत्ती और टेबल मिला, जिसके बाद सीलबंदी की कार्रवाई की गई है. संचालकों को संचालन से संबंधित समस्त दस्तावेज मांगे गए हैं. मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!