छतीसगढ़खरोरा

31 मई 2026 // आदिवासी बनाम वनवासी’ खरोरा में कांग्रेस का प्रदर्शन विवाद पर अमित शाह का फूंका पुतला, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

खरोरा न्खयूज़ धमाका – खरोरा में कांग्रेस ने ‘आदिवासी बनाम वनवासी’ विवाद को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ‘आदिवासी’ के स्थान पर ‘वनवासी’ शब्द के उपयोग को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया है। इसी कड़ी में आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के अध्यक्ष अमित उइके के आह्वान पर शनिवार शाम तिल्दा रोड तिगड्डा चौक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आदिवासी समाज की पहचान और संवैधानिक सम्मान से जुड़े मुद्दों पर अपनी नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के दौरान जिला रायपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र ‘पप्पू’ बंजारे, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दिलदार कुमरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, जिला महामंत्री नीतू साहू, जिला सदस्य भागबली ध्रुव, मंडल अध्यक्ष खरोरा रविंदर ‘बबलू’ भाटिया, जिला आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष होलेराम पोर्ते सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि, आदिवासी समाज की ऐतिहासिक पहचान और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े शब्दों में बदलाव स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने ‘आदिवासी’ शब्द के स्थान पर ‘वनवासी’ शब्द के प्रयोग का विरोध करते हुए इसे आदिवासी समुदाय की अस्मिता से जुड़ा विषय बताया

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जताया आभार

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के अध्यक्ष अमित उइके ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!