रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में आज वेतन विसंगति दूर करने हजारों सहायक शिक्षक पहुंचे , करेंगे जेल भरो आंदोलन

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर वेतन विसंगति की एक सूत्रीय मांग को मनवाने प्रदेशभर के 1 लाख 9 हजार सहायक शिक्षक 15 दिसंबर को जेल भरो आंदोलन करेंगे। धरनास्थल पर 11 दिसंबर से लामंबद सहायक शिक्षक एलबी धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांग के प्रति शासन का ध्यान आकर्षित करने आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सहायक शिक्षक राजधानी पहुंचे थे। जोरदार हंगामा और विरोध प्रदर्शन के बीच सप्रे शाला के सामने पुलिस प्रशासन ने उन्हें बैरिकेड लगाकर आगे बढ़ने से रोेक दिया। रात भर सड़क पर ठिठुरते ठंड में बैठकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी आवाज बुलंद की।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन को अलग-अलग शिक्षक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश महामंत्री छोटेलाल साहू, कौशल अवस्थी, सिराज बक्श, बसंत कौशिक, राजू टंडन ने संयुक्त रूप से कहा कि वेतन विसंगति की मांग पूरी हुए बिना रायपुर से नहीं हटेंगे। जिला अध्यक्ष हेमकुमार साहू ने 15 दिसंबर के जेल भरो आंदोलन में सभी सहायक शिक्षकों को एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आव्हान किया है।

ALSO READ : लखीमपुर खीरी हिंसा : मंत्री अजय मिश्रा के बेटे समेत सभी आरोपियों की मुश्किलें बढ़ीं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!