
भिलाई न्यूज़ धमाका ///नगर निगम में महापौर और सभापति की सीट आरक्षित थी। इसे देखते हुए यह भी मांग की जा रही थी कि जब सीट सामान्य है तो मेयर और सभापति भी सामान्य होना चाहिए। इस दौड़ में सुभद्रा सिंह और केशव चौबे का नाम सबसे आगे आ रहा था।
केशव और सुभद्रा दोनों ही नाम को बड़े नेता मेयर के लिए नहीं लाना चाहते थे। इसलिए सामान्य सीट के लिए सामान्य मेयर वाली बात को हवा नहीं दी जा रही है। भाजपा की ओर से सभापति के लिए श्याम सुंदर राव का नाम फाइनल हो गया है, वहीं महापौर के लिए महेश वर्मा का नाम फाइनल हुआ। कुछ देर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। कांग्रेस की ओर से नीरज पाल महापौर प्रत्याशी। बंटी साहू सभापति के लिए दावेदार

