
रायपुर न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर विक्रेताओं को आज 2.76 करोड़ रुपए जारी किए हैं. योजना के तहत अब तक 116.63 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है. सीएम ने कहा कि राज्य के 2201 गोठान स्वावलंबी हुए हैं. मुख्यमंत्री ने वर्मी कम्पोस्ट बनाने वालों को तत्काल राशि जारी करने के भी निर्देश दिए हैं.

