कांकेरछत्तीसगढ

बंद घर में फटा गैस सिलेंडर, छत उड़ी कांकेर में मकान मालिक गैस ऑफ करना भूल बाहर चले गए, अंदर जल रहे दीए से हुआ धमाका

कांकेर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के कांकेर के एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया है। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने का धमाका इतना जोर का था कि खपरैल वाले घर की छत पूरी तरह से उड़ गई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के सिदेसर गांव में रहने वाले विमल जैन के घर में यह हादसा हुआ है। विमल जैन अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। लेकिन, बाहर निकलने से पहले वे रसोई गैस बंद करना भूल गए थे। जिससे गैस लीक हो रही थी। साथ ही जहां गैस रखा हुआ था उसी के पास में ही घर के भीतर दीया भी जल रहा था। मकान मालिक जब घर का दरवाजा बंद कर बाहर निकले तो कुछ ही देर के बाद सिलेंडर फट गया।

धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई और वहां रखा सामान जलने लगा था। लोगों ने इसकी सूचना फौरन दमकल वाहन के कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंची दमकल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस हादसे में मकान मालिक का कितने रुपए का सामान का नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!