रायपुरछत्तीसगढ

अधेड़ युवक ने जलाया दो निवाले के लिए चूल्हा , खुद चूल्हे में जलकर हुआ ख़ाक

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के संजय नगर के मदीना चौक में अधेड़ युवक ने दो निवाले के लिए जलाया चूल्हा . युवक खुद ही चूल्हे की आग में झुलस गया. चूल्हे की आग में झुलसकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई. युवक जलकर खाक हो गया. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात को रेस्क्यू टीम भी पहुंची थी. रेस्क्यू टीम पहुँचने के पहले ही अधेड़ युवक की मौत हो चुकी थी.

टिकरापारा थाने के पुलिस की जांच में हादसे और खुदकुशी दोनों तरह की बातें सामने आ रही है. हालांकि पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. जिस युवक की मौत हुई उसका नाम वीरेंद्र पटेरिया (45 वर्ष) बताया जा रहा है. वीरेंद्र अकेले ही मदीना चौक के पास एक छोटे से मकान में रहता था. घर में और कोई सदस्य नहीं रहता था. जांच टीम ने बताया कि खाना पकाते वक्त युवक झुलस गया होगा.

पुलिस को पता चला कि अधेड़ युवक का पिता राजकुमार अलग रहता है. उसे थाने पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पता चला कि युवक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. वो बीमार रहता था. ऐसे में शक जाहिर किया जा रहा कि खुद आत्महत्या करने के लिए आग लगाई होगी. घर में पूरा सामान जल चुका था. रात के वक्त मकान के बाहर आग दिखने लगी तो स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी. रात के करीब 12 बजे आग बुझाने का काम किया गया. टीम अंदर पहुंची तो यहां जल चुके युवक की लाश मिली थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!