रायपुरछत्तीसगढ

पंडरी बस स्टैंड के ठेकेदार कर रहे भाठागांव पार्किंग में वसूली

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के भाठागांव नया बस टर्मिनल के शुरू होते ही दोपहिया बाइक चालकों से जबरन वसूली का खेल शुरू हो गया है। यहां एयरपोर्ट से भी तगड़ी वसूली की जा रही है। स्टैंड में सवारी या फिर लगेज पीक एंड ड्राॅप करने वालों से भी वसूली की जा रही है। यही नहीं, पैसे देने से मना करने पर पार्किंग स्टॉफ जबरदस्ती करने के साथ वाहन उठवा देते हैं। इससे न सिर्फ यात्रियों में दहशत फैल रही है, बल्कि यात्रियों को सड़क से पैदल लगेज लेकर जाना टर्मिनल परिसर में जाना पड़ रहा है।

यह खेल करीब हफ्तेभर से बस टर्मिनल परसिर में चल रहा है। सबसे अहम है, अवैध कमाई का खेल नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है, लेकिन ठेकेदार पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। पता चला है कि पंडरी बस स्टैंड के ठेकेदार ने खुद ही नए टर्मिनल में ठेका शिफ्ट कर लिया है, जबकि जोन कमिश्नर का कहना है कि हमने पार्किंग शिफ्ट करने का आदेश ही जारी नहीं किया है।

यात्रियों ने बताया कि भाठागांव बस टर्मिनल परिसर के वाहन पार्किंग में 12 घंटे के दोपहिया वाहनों से 10 रुपए लिए जाते हैं। टर्मिनल की पार्किंग सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। इसके आगे बसें खड़ी होती हैं। बस पकड़ने परिसर स्थित स्टॉपेज तक जाना पड़ता है। ऐसे में लगेज लेकर पैदल जाने में परेशानी होती है। वहीं अगर दोपहिया लेकर परिसर में प्रवेश करते हैं तो ठेकेदार द्वारा 10 रुपए ले लिया जाता है।

ठेकेदार शाहाबुद्दीन का कहना है, पंडरी बस स्टैंड में हमें जाेन नंबर- 2 से वाहन पार्किंग का ठेका मिला था। बसों के भाठागांव बस टर्मिनल में शिफ्ट करने बाद वाहन पार्किंग ठेका भी शिफ्ट कर दिया गया है। करीब 3-4 दिन में पार्किंग संचालित कर रहे हैं। लगेज लेने आने वाले दोपहिया चालकों से 10 रुपए लिया जाता है।

इसे भी पढ़ें : प्रदेशभर के 450 थानों में लगेंगे 1800 ऑडियो-वीडियो कैमरे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!