रायपुरछत्तीसगढ

कौन बनेगा करोड़पति से जुड़ा मामला , रायपुर की महिला डॉक्टर को घसीटते हुए पति ने की पिटाई…

रायपुर न्यूज़ पीड़ित महिला का नाम डॉ चित्ररेखा है. वे 2019 में कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में गई थी और उन्होंने वहां 6 लाख 40 हजार रुपए भी जीते थे. लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान एक छोटे से मजाक के बाद उनके पति से उनकी नोक-झोक शुरू हो गई और मामला तलाक तक पहुंच गया पीड़िता का पति अंबेडकर अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थ है उसका नाम अश्वनी कुमार राठौर है. उसने कोर्ट में आपसी रजा-मंदी से तलाक का आवेदन किया था. लेकिन पत्नी तलाक के लिए राजी नहीं हुई और आवेदन खारिज हो गया. इसके बाद पति ने एक अन्य महिला को अपने घर ला लिया. जिसकी एक छोटी बेटी भी है. पीड़िता का एक 6 साल का बेटा भी है. जो उसके साथ रहता था, लेकिन कोरोनाकाल में अस्पताल में ड्यूटी के वक्त पीड़िता ने उसे उसके पिता यानी उसके पति को सौंपा था.

रिश्तेदारों के घर छिपाकर रखता था बेटे को

लेकिन उसके बाद से पीड़िता का पति, मां को बेटे से मिलने नहीं दे रहा था और उसे अलग-अलग रिश्तेदारों के घर छिपाकर रखता था. इसके बाद पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई. इसके लिए जुलाई माह में एसपी रायपुर को आवेदन सौंपा. करीब 3 महीने पहले महिला आयोग में गुहार लगाई. लेकिन कही से सफलता नहीं मिली. इसके बाद वे भिलाई की कांग्रेस नेता गुरमीत धनई के पास भी मदद के लिए गई, उन्होंने उसकी मदद की. इसके बाद एसडीएम से गुहार लगाई. जिसके बाद एक सर्च वारंट जारी हुआ. लेकिन पुलिस के साथ पीड़िता जब गुढ़ियारी स्थित उक्त घर में पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था. जिसके बाद गुढ़ियारी पुलिस ने पीड़िता से ये कहा कि वहां ताला लगा हुआ है वे उसकी कोई भी मदद नहीं कर सकेंगेपीड़िता को आशंका थी कि उसका बेटा अपने पापा के साथ घर पर ही है और उसके पति ने गेट बाहर से बंद कर दिया. पीड़िता ने ताला तोड़कर घर में घुसी तो देखा कि उसका पति घर के अंदर ही था. इसके बाद वे घर के बाहर ही बैठ गई. इसी बात पर दोनो के बीच विवाद हुआ और पीड़िता की उसके पति और उसके पति के साथ रह रही अन्य महिला ने जमकर पिटाई की. जिसके बाद मामला थाना पहुंचा और पुलिस ने आरोपी पति को अभी गिरफ्तार कर लिया है पीड़िता की शिकायत पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 498ए और धारा 506 के तहत अपराध दर्ज किया है और आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है.

क्या हुआ था KBC में

KBC 2019 में शो के दौरान अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान पत्नी ने मजाक-मजाक में ये कहा था कि उसके पति कुछ नहीं करते और उन्हें ही सारी प्लानिंग फ्यूचर के लिए करनी पड़ती है. बस इसी बात पर महिला के पति को उसके दोस्त ने एक तंज मारा था, जिसके बाद से दोनो के बीच विवाद शुरू हुआ था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!