
रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS जीपी सिंह दिल्ली में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में निलंबित IPS जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने समेत अवैध उगाही के मामलों में FIR दर्ज किए गए हैं। जीपी सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास महीनों से जारी थे। वे अदालतों के चक्कर लगा रहे थे। हाल हीमें सुप्रीम कोर्ट से भी उनको निराशा हाथ लगी थी। इसके बाद बताया गया रायपुर से जीपी सिंह को गिरफ्तार करने दिल्ली गई टीम के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। लेकिन मंगलवार की शाम ऐसी खबर है कि जीपी सिंह की गिरफ्तारी हो गई है।

