रायपुर

ऐसी मनमानी ठीक नहीं: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भी बिक रहा था नॉनवेज, निगम ने 2 दुकानें सील की

रायपुर न्यूज़ धमाका // रायपुर में दो दुकानदारों को उनकी मनमानी भारी पड़ गई। नगर निगम की टीम ने अब इन कारोबारियों की दुकान को सील कर दिया है। रायपुर नगर निगम की टीम को शिकायत मिली थी कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के बावजूद कुछ नॉनवेज दुकानें खुली हैं, और कारोबारी मनमानी करते हुए चिकन मटन बेच रहे थे।

खबर मिलते ही नगर निगम का उड़न दस्ता मोवा इलाके में पहुंचा, जहां पर मोवा ओवरब्रिज के पास खान मटन शॉप और दलदल सिवनी पानी टंकी के पास एक झटका मटन शॉप खुली हुई थी। नगर निगम के अफसरों ने इन दोनों दुकानों को सील कर दिया है।

रायपुर में तकरीबन सप्ताहभर पहले से ही लगातार नगर निगम की टीमें नॉनवेज फूड प्रोडक्ट का व्यवसाय करने वाले कारोबारियों को चेता रही थी कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन दुकानों को बंद रखें, मगर इसका असर नहीं हुआ और फिलहाल इन दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है। निगम अफसर अब रायपुर शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी जांच पर निकले हुए हैं। हर साल 30 जनवरी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर चिकन मटन की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!