विदेश

अमेरिका में बर्फीला तूफान:न्यूयॉर्क और बोस्टन में बिजली गुल, 7 करोड़ लोग आफत में, कुछ इलाकों में 12 इंच मोटी बर्फ की चादर

न्यूयॉर्क न्यूज़ धमाका // अमेरिका के ईस्ट कोस्ट में बर्फीला तूफान ‘केनान’ भयानक तबाही मचा रहा है। तूफान की वजह से लगभग 7 करोड़ लोग आफत में पड़ गए हैं। न्यूयॉर्क और बोस्टन की बिजली गुल हो गई है, जिस वजह से शहर की रफ्तार पूरी तरह से थम गई। न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, मैरीलैंड, रोड आइलैंड और वर्जीनिया राज्य में इमरजेंसी लगा दी गई है। इस इलाके में चार साल बाद इतना बढ़ा तूफान आया है। शनिवार को नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने इस ‘बॉम्ब साइक्लोन’ को लेकर चेतावनी जारी की थी।

क्यों आया है तूफान?
जब ठंडी हवा गर्म समुद्री हवा के साथ मिल जाती है तो वायुमंडलीय दबाव में तेजी से गिरावट आती है। इससे जो चक्रवात बनता है उसे ‘बॉम्ब साइक्लोन’ कहा जाता है। इसी वजह से फ्लोरिडा में अटलांटिक तट के पूर्व में कम दबाव और मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम की गड़बड़ी से तूफान की शुरुआत हुई। तूफान के कारण तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। इसे लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।

पूर्वी समुद्र तट के आसपास रहने वाले लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है और गैरजरूरी यात्रा से बचने के लिए कहा गया है। इन इलाकों में बाढ़ का भी खतरा है।

पूर्वी समुद्र तट के आसपास रहने वाले लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है और गैरजरूरी यात्रा से बचने के लिए कहा गया है। इन इलाकों में बाढ़ का भी खतरा है।

तटीय इलाकों में एक फीट (30 सेंटीमीटर) तक बर्फ की मोटी परत जम चुकी है। इस वजह से यहां के लगभग 1.17 लाख घरों की बिजली काट दी गई है।

न्यूयॉर्क ने तापमान गिरकर माइनस 9 डिग्री पहुंच गया है। मैनहट्टन में पटरियों से बर्फ हटाने के लिए लोकल रेल लाइनों को बंद कर दिया गया है। हालांकि मेट्रो अभी भी चल रही है।

न्यूयॉर्क ने तापमान गिरकर माइनस 9 डिग्री पहुंच गया है। मैनहट्टन में पटरियों से बर्फ हटाने के लिए लोकल रेल लाइनों को बंद कर दिया गया है। हालांकि मेट्रो अभी भी चल रही है।

न्यूयॉर्क की सड़कों पर 4 इंच मोटी बर्फ की चादर
न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर भी 4 इंच से ज्यादा मोटी बर्फ की परत जम गई है। शहर के मेयर एरिक एडम्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लोगों से घर में ही रहने का अनुरोध किया है। हालांकि, इतनी बर्फबारी के बीच टाइम्स स्क्वायर पर कुछ लोग बिना कपड़ों के काउबॉय स्टाइल में गिटार बजाते हुए घूम रहे हैं।

तूफान के खतरे को देखते हुए 5 राज्यों ने आपातकाल लगा दिया है। सरकारी अधिकारी लगातार लोगों से घर में ही रहने की अपील कर रहे हैं।

तूफान के खतरे को देखते हुए 5 राज्यों ने आपातकाल लगा दिया है। सरकारी अधिकारी लगातार लोगों से घर में ही रहने की अपील कर रहे हैं।

मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि पूरे उत्तर-पूर्व में रविवार को भी यह समस्या बनी रहेगी। तूफान की वजह से भीड़ भाड़ से पटी रहने वाली ब्रुकलिन की गलियां भी सुनसान हो गई हैं।

मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि पूरे उत्तर-पूर्व में रविवार को भी यह समस्या बनी रहेगी। तूफान की वजह से भीड़ भाड़ से पटी रहने वाली ब्रुकलिन की गलियां भी सुनसान हो गई हैं।

लोग स्नो डे की बधाई दे रहे
ब्रुकलिन में कारोबार ठप हो गया है। शहर की गलियां और फुटपाथ एक दम सुनसान हो गए हैं। इस आपदा में भी लोग एक दूसरे को ‘स्नो डे’ की बधाई दे रहे हैं। न्यूयॉर्क और पड़ोसी राज्य न्यू जर्सी में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, रविवार को भी तेज हवाएं चलेंगी। लेकिन ज्यादातर इलाकों में बर्फ गिरना कम हो जाएगी, इससे लोगों को राहत मिल सकती है।

नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, रविवार को भी तेज हवाएं चलेंगी। लेकिन ज्यादातर इलाकों में बर्फ गिरना कम हो जाएगी, इससे लोगों को राहत मिल सकती है।

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने लोगों को गैरजरूरी यात्रा से बचने के लिए कहा है। इसके अलावा जिन लोगों के लिए ट्रैवल करना बहुत ही जरूरी है उन्हें अपने साथ कंबल, पानी, खाना और जरूरी मेडिसिन रखने की हिदायत दी गई है।

इस मौसम में सफर के दौरान कंबल, पानी, खाना और जरूरी मेडिसिन रखने की हिदायत दी गई है। यह हालात तब तक बने रह सकते हैं जब तक की बर्फ गिरना बंद न हो जाए।

इस मौसम में सफर के दौरान कंबल, पानी, खाना और जरूरी मेडिसिन रखने की हिदायत दी गई है। यह हालात तब तक बने रह सकते हैं जब तक की बर्फ गिरना बंद न हो जाए।

बोस्टन में भी स्नो इमरजेंसी की घोषणा
बोस्टन में मेयर मिशेल वू ने भी स्नो इमरजेंसी की घोषणा की। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हालात काफी ज्यादा खतरनाक होने वाले हैं। यह एक ऐतिहासिक तूफान हो सकता है। NWS ने अनुमान जताया है तूफान के दौरान 80 से 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस वजह स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है।

NWS के मुताबिक तूफान के दौरान 80 से 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसका असर हवाई सेवा पर भी पड़ा है। शनिवार को 3,500 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।

NWS के मुताबिक तूफान के दौरान 80 से 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसका असर हवाई सेवा पर भी पड़ा है। शनिवार को 3,500 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।

बर्फीले तूफान का असर हवाई सेवा पर भी पड़ा है। शनिवार को देश के अंदर और बाहर जाने वाली 3,500 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। रविवार के लिए 885 उड़ानें पहले ही रद्द की जा चुकी हैं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!