अंबिकापुर

ट्यूमर का ऑपरेशन: ग्रामीण के गाल में लटका था मांस का गोला, डाॅक्टरों ने निकाला 7 किलो का ट्यूमर

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका // पैराटिड कैंसर के कारण कई सालों से गाल में लटके मांस के बड़े गोले से परेशान एक ग्रामीण का मेडिकल काॅलेज अस्पताल में डाॅक्टरों की टीम ने शुक्रवार को ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद उसके गाल से करीब सात किलो का ट्यूमर निकला। ग्रामीण करीब दो साल से इस बीमारी से परेशान था। ऑपरेशन करने में करीब छह घंटे लग गए।

डाॅक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद जशपुर जिले के पत्थलगांव निवासी मरीज 56 वर्षीय धरमू नाग ठीक है। अब कैंसर को ठीक करने रायपुर के हायर सेंटर में कीमो दिया जाएगा। ऑपरेशन का घांव भरने के बाद उसे कीमो के लिए रायपुर रेफर करेंगे। धरमू अब पहले से बेहतर महसूस कर रहा है। ऑपरेशन करने वालों में सर्जरी विभाग के एचओडी डाॅ. एसपी कुजूर सहित डाॅ. विनोद पैकरा, डाॅ. प्रवीण सिंह, नितेश राय, अभिषेक सिंह, निश्चेतना विभाग से डाॅ. ए बंसल, डाॅ. शिवानी शामिल थीं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!