बिलासपुर

चेकडेम में मिली लाश: नदी में कूद कर आत्महत्या करने की आशंका, अधेड़ की अब तक नहीं हो सकी पहचान

बिलासपुर न्यूज़ धमाका // बिलासपुर के अरपा नदी चेकडैम में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पानी में तैरते शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस को शक है कि अधेड़ ने पानी में कूद कर आत्महत्या की होगी। पुलिस उसकी पहचान नहीं कर पाई है। जिले के सभी थानों के साथ ही पड़ोसी जिलों में उसकी तस्वीर भेजकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

तोरवा TI सुरेंद्र स्वर्णकार को रविवार की सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि बरखदान स्थित चेकडैम में पानी के भीतर लाश दिख रही है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान करने की कोशिश की गई। लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PM रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
TI स्वर्णकार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शक है कि अधेड़ ने पानी में कूद कर आत्महत्या की होगी। लेकिन, उसके मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। परिजन नहीं मिलने पर शव को CIMS के मरच्यूरी में रखा गया है। सोमवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

काला पेंट, शर्ट और स्वेटर पहना था मृतक
मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। वह काले रंग का पेंट और शर्ट के साथ ही काले लाल रंग का स्वेटर पहना था। उसकी जेब से पर्स भी मिला है। लेकिन, पर्स में उसकी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं थे। ऐसे में पुलिस आसपास के थानों व पड़ोसी जिलों से गुमइंसानों की जानकारी जुटा रही है। ताकि, उसकी पहचान हो सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!