इंदौरमध्यप्रदेश

थोक मंडी में टमाटर के दाम में जोरदार उछाल,सब्जियां सामान्य लेकिन खुदरा बाजार में महंगी

इंदौर,न्यूज़ धमाका :- आखातीज और ईद के बाद बुधवार को मंडी खुलते ही टमाटर के दामों में जोरदार उछाल देखा गया। देवी अहिल्याबाई होलकर (चोइथराम) थोक सब्जी मंडी में टमाटर ऊपर में 1300 से 1400 रुपये क्रेट के दामों पर बिक गया। एक दिन पहले टमाटर 1000 रुपये और उससे पहले तक 800 रुपये क्रेट तक बिक रहा था। इसका असर खेरची सब्जी मंडियों में भी नजर आने लगा है।

एक क्रेट में औसतन 15 किलो टमाटर होता है। थोक मंडी में टमाटर के दाम ऊंचे खुले तो खेरची सब्जी मंडियों में भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। खुदरा कारोबारी 80 से 100 रुपये किलो के दाम पर टमाटर बेचने लगे हैं। हरी मिर्च के दाम भी बुधवार को ऊंचे खुले। हरी मिर्च थोक मंडी में 35 से 40 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिकी। अन्य सब्जियों के दाम थोक मंडी में कमजोर हैं लेकिन खुदरा कारोबारी मोटा मुनाफा बनाकर सब्जियों को महंगा बेच रहे हैं।

चोइथराम मंडी में सब्जियों के कमीशन एजेंट इमरान राइन के अनुसार टमाटर की आसपास के गांवों से आवक अब न के बराबर है। पानी खत्म होने के कारण आसपास के गांवों के किसानों ने टमाटर उखाड़ दिया है। मंडी में अब ज्यादातर टमाटर महाराष्ट्र से आ रहा है। ईद-आखातीज के कारण बुधवार को आवक कमजोर रही।

आगे एक-दो दिन बाजार पर निगाह रखना होगी। यदि आगे भी टमाटर की आवक कमजोर रही तो बाजार ऊंचा ही बना रहेगा। हरी मिर्च में भी निमाड़ से आवक कमजोर है। क्योंकि गर्मी से मिर्च पक गई है, इसलिए हरी मिर्च महंगी बेची जा रही है।

खेरची में दोगुना मुनाफा

थोक मंडी में टमाटर हरी मिर्च को छोड़ शेष सब्जियों के दाम औसत स्तर पर है। खेरची बाजारों में दुकानदार जमकर मुनाफा काट रहे हैं। 60 से 80 रुपये किलो के दाम पर सब्जियां बेची जा रही है। 6 से 8 रुपये किलो में खरीदी गई लौकी भी 40 रुपये से 50 रुपये किलो में बेची जा रही है। मुनाफाखोरी के कारण खुदरा में सब्जियों की महंगाई ऊपर बनी हुई है।इससे आम उपभोक्ताओं को राहत नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!