मनोरंजन

पत्रकारिता के बारे में जानना है तो ये पांच शानदार बॉलीवुड फिल्में देखें जरूर

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे,न्यूज़ धमाका :-बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्में हास्य, रोमांस, क्राइम, सस्पेंस आदि विषयों पर बनती है और लेकिन बीते एक दशक में हिन्दी फिल्मों में भी कई अच्छे विषयों को काफी संजीदगी से चुना है और उन विषयों पर कई शानदारी फिल्में बनाई है। 3 मई को हर साल वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको यहां कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पत्रकारिता के पहलू को काफी खूबसूरती से चित्रित किया गया है और पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाया गया है। यदि आप भी वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे पर पत्रकारिता से जुड़ी कोई फिल्म देखना चाहते हैं तो इन फिल्मों को जरूर देख सकते हैं –

नायक फिल्म

नायक फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की एक चर्चित फिल्म है, जिसमें उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाते हैं और आगे चलकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनते हैं। दिवंगत महान अभिनेता अमरीश पुरी ने नायक फिल्म में एक भ्रष्ट राज नेता की भूमिका निभाई थी, जो पत्रकार को एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने की चुनौती देते हैं।

नूर फिल्म

यह फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई है। नूर फिल्म पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज के एक उपन्यास पर आधारित है। यह उपन्यास कराची शहर पर आधारित है लेकिन फिल्म में मुंबई शहर को दर्शाया गया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है। इसमें ऐसी खतरनाक कहानियों के बारे में बताया गया है, जिन्हें कवर करने के दौरान पत्रकारों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

नो वन किल्ड जेसिका

नो वन किल्ड जेसिका एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। जेसिका हत्याकांड पर आधारित फिल्म नो वन किल्ड जेसिका ने भ्रष्ट व्यवस्था की वास्तविक छवि को सामने लाने का साहस किया था। रानी मुखर्जी ने इस फिल्म में एक खोजी पत्रकार मीरा की भूमिका निभाई, जो सबरीना लाल के साथ उनकी बहन के लिए न्याय की मांग करती है।

पीपली लाइव

आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म पीपली लाइव भूखे किसानों और समाचारों के भूखे मीडिया के बारे में एक व्यंग्यात्मक फिल्म है। इस फिल्म की आलोचकों ने भी खूब तारीफ की है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म काफी हिट हुई थी। फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। इस फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी प्रमुख भूमिका है। खबर के भूखे पत्रकार कवरेज के लिए किस हद तक जा सकते हैं, फिल्म में काफी हास्यास्पद तरीके से दर्शाया गया है।

तेरे बिन लादेन

पाकिस्तानी कलाकार अली ज़फ़र, पीयूष मिश्रा और प्रद्युम्न सिंह द्वारा अभिनीत,तेरे बिन लादेन एक हास्य फिल्म है। फिल्म में अली पाकिस्तान के कराची में एक स्थानीय टीवी चैनल डंका टीवी के साथ एक रिपोर्टर की भूमिका निभाते हैं, जो अच्छा जीवन जीने के लिए अमेरिका जाना चाहता है और एक अमेरिकी चैनल के लिए भी खबरें भेजता है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!