मनोरंजन

दिसंबर में होगी अथिया और राहुल की वेडिंग, शादी की तैयारियों में जुटे सुनील शेट्टी

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों इस साल दिसंबर में शादी कर सकते है, जिसके लिए सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी है।

वहीं नवंबर में टी-20 विश्वकप खत्म होने के बाद केएल राहुल और अथिया शादी के बंधन में बंध सकते है। दोनों की शादी साउथ इंडियन तरीके से होगी। हालांकि अभी कपल की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

तैयारियों में लगे सुनील शेट्टी

अपनी बेटी अथिया की शादी की तैयारियों में सुनील शेट्टी बिजी हो गए है। लंबे समय के बाद शेट्टी परिवार में कोई शादी होने जा रही है। अथिया और राहुल की शादी विंटर वेडिंग होगी, जिसके लिए उन्होंने सबसे अच्छे केटरर्स, डिजाइनर्स और होटल्स बुक कर लिए है। रिपोर्टस के मुताबिक कपल की शादी जुहू के फाइव स्टार होटल में होगी।

केएल राहुल की आथिया से शादी होगी, पिता सुनील शेट्टी

शादी में इंडस्ट्री के कई सिलेब्स मौजूद होंगे। वहीं काफी समय बाद इंडस्ट्री में कोई ग्रैंड वेडिंग देखने को मिलेगी। साथ ही राहुल के क्लोज क्रिकेटर्स को भी शादी में बुलाया जाएगा।

सुनील शेट्टी हुए इमोशनल

सुनील शेट्टी अपनी बेटी की शादी को लेकर इस वक्त काफी इमोशनल है। अथिया अपने दादाजी के काफी करीब थी। उनकी इच्छा थी कि वे अपनी पोती की शादी देख सके लेकिन ऐसा नही हो सका।

वहीं सुनील शेट्टी अपने पिता की इच्छा पूरी करने की हर कोशिश कर रहे है। केएल राहुल और अथिया लंबे समय से साथ है। दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है। कपल की आउटिंग की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनो की शादी की खबरें कितनी सच होती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!