रायपुरछत्तीसगढ

राज्य सरकार ग़रीबों के साथ अन्याय कर रही है – निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची , भारतीय जनता पार्टी ने की जोरदार स्वागत

रायपुर न्यूज़ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छत्तीसगढ़ में छह लाख लोगों को लोन दिया गया है. स्टेंड अप इंडिया के तहत हर ब्रांच में एक एससी, एक एसटी को लोन दे जिससे अपना व्यवसाय शुरू कर सके. उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना काल में इमरजेंसी क्रेडिट गारंटी के तहत लोगों के व्यवसाय को बचाने लोन देने की योजना लाई गई. एक करोड़ 97 लाख लोगों को इमरजेंसी क्रेडिट गारंटी दी गई है. तीन हज़ार आठ सौ करोड़ लोन दिया गया है. निर्मला सीतारमण ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे ग़रीबों के साथ अन्याय कर रही है. उन्हें ये कहा जा रहा है कि केंद्रीय ग्रांट नहीं मिल रहा. आवास योजना लौटाए जा रहे हैं निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2014 से अब तक विकास प्राथमिकता में रहा है. सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ सरकार आगे बढ़ रही है. मोदी सरकार आर्थिक व्यवस्था में सुधार के रास्ते आगे बढ़ रही है. लोगों को आर्थिक रूप से मज़बूत कर रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!