रायपुरछत्तीसगढ

प्रदेश में स्कूलें होंगी बंद, आदेश जारी होने के संकेत

रायपुर न्यूज़ धमाका /// हर जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को भी कोरोना ने जद में ले लिया है. डीआईजी सीआईडी डॉ संजीव शुक्ला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया है. तीसरी लहर के मद्देनजर पहली से पांचवी तक की स्कूलें बंद होंगी. स्कूलों में कोरोना का संक्रमण बढ़ने से राज्य सरकार चिंतित है. प्राइमरी स्कूलों को बंद रखने राज्य सरकार कुछ देर में ही आदेश जारी कर सकती है.

सीएम बघेल ने कोरोना इमरजेंसी बैठक के बाद लॉकडाउन के संकेत दे दिए हैं. सीएम ने कहा कि कड़े फैसले लिए जाएंगे. लॉकडाउन ही आखिरी ऑप्शन है. सीएम ने कहा कि स्कूल, हायर एजुकेशन,उद्योगों, व्यापारी अन्य वर्गों से बातचीत कर कड़े फैसले लिए जाएंगे. लॉकडाउन अंतिम विकल्प होगा. उसके पहले एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में कोविड जांच बढ़ाई जाएगी. कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा. कोरोना के केस बढ़ने पर लॉकडाउन अंतिम विकल्प होगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!