सारंगगढछत्तीसगढ

सारंगढ़ : नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं कांग्रेस की सोनी बंजारे

सारंगगढ न्यूज़ धमाका /// कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़कर सारंगढ नगर पालिका के 15 वार्डों में से 11 में जीत दर्ज की है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बनाए जाने की घोषणा यहां कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित हुई। अब पार्टी की ओर सोनी बंजारे अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्हें कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष से लेकर सारंगढ़ विधायक उतरी जांगड़े का भी समर्थन है।

भाजपा के गढ़ माने जाने वाले सारंगढ़ में अब कांग्रेस का कब्जा हो गया है। हालांकि सारंगढ़ में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव महज रस्म अदायगी ही थी। दरअसल सारंगढ़ परिसीमन के बाद अनुसूचित जाति वह भी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। वार्ड चुनाव में भाजपा के किसी प्रत्याशी ने जीत दर्ज नहीं की है। जबकि सोनी अजय बंजारे शुरुआत से ही अध्यक्ष के लिए दावेदार मानी जा रही थी। उनका निर्विरोध अध्यक्ष होने का मार्ग प्रशस्त ही था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!