छतीसगढ़सारंगगढ

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कार से करोड़ों की चांदी के गहने जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

Seized car and bags full of jewelry

सारंगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में वाहन चेकिंग के दौरान सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हुंडई वैन्यू कार से 212 किलो से ज्यादा वजनी चांदी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ के कंचनपुर बेरियर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान ओडिशा की तरफ से आ रहे एक सफेद रंग के हुंडई वेन्यू कार को रोका गया। कार में दो लोग सवार थे। पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम पप्पू साहू (26), पिता स्व० मंषाराम साहू, विश्वकर्मा चौक साहू पारा, थाना मुजगहन जिला रायपुर का रहने वाला बताया। वहीं दूसरे ने अपना नाम रामरूची पटेल (38), पिता जगन्ननाथ पटेल न्यू संतोषी नगर मुजगहन, थाना मुजगहन जिला रायपुर का रहने वाला बताया। 

जब्त चांदी की कीमत 1 करोड़ 91 लाख रुपये

जब पुलिस ने वाहन चेकिंग की बात की तो वे गोल-मोल जवाब देने लगे। वाहन की तलाशी लेने पर अलग-अलग रंगों के छोटे-बड़े बैग में चांदी के गहने मिले। 212 किलो से ज्यादा वजनी चांदी की कीमत 1 करोड़ 91 लाख रुपये आंकी गई है। इसके बाद पुलिस ने कार और गहने जब्त कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!