Uncategorized

सीएम भूपेश बघेल का कोरोना पर बड़ा बयान, कहा- हम तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे, लॉकडाउन होगा अंतिम विकल्प

रायपुर न्यूज़ धमाका //  कोविड 19 को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे है. स्कूल, हायर एजुकेशन, उद्योगों, व्यापारी अन्य वर्गों से बातचीत कर कड़े फैसले लिए जाएंगे. लॉकडाउन अंतिम विकल्प होगा.

कोविड-19 को लेकर हुई आपात बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैंने अफसरों को जरूरी कदम उठाने को लेकर दिए निर्देश दिए है. कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा. एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में कोविड जांच बढ़ाई जाएगी. कोरोना के केस बढ़ने पर लॉकडाउन अंतिम विकल्प होगा.

उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने कहा गया है. रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के साथ अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने कहा गया है.

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे. लेकिन इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है. बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!