
भिलाई,न्यूज़ धमाका :- भिलाई इस्पात संयंत्र के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित राजभाषा तकनीकी प्रस्तुति प्रतियोगिता-2022 के बहुप्रतिष्ठित चैंपियंस ट्राफी पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सत्यवान नायक ने कब्जा कर लिया।प्रतियोगिता में खिताब जीतने वाले विभाग के राजभाषा समन्वय अधिकारी को भी सम्मानित किया जाता है। इस नियम के तहत वरिष्ठ प्रबंधक सत्यवान नायक को जनसंपर्क विभाग के राजभाषा समन्वय अधिकारी होने के नाते भी समारोह में सम्मान-पट्टिका प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण की प्रतिस्पर्धा इस्पात भवन स्थित सभागार में आयोजित हुई।
इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (सीएंडआइटी) प्रेमकुमार झा विशेष रूप से उपस्थित थे। जिसमें संयंत्र की सर्वोच्च पांच टीमों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। दो चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता में आलेख व प्रस्तुति के माध्यम से विजेता का खिताब जीतने में जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सत्यवान नायक सफल रहे।
