दुर्गछत्तीसगढ

दुर्ग के धमधा में शासकीय तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने किया कार्रवाई

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- धमधा के शासकीय तालाबों को अतिक्रमणमुक्त करने की कार्रवाई का पहला चरण शुक्रवार से शुरू किया गया। धमधा के तालाबों को कब्जा मुक्त करने अनुविभागीय अधिकारी बृजेश सिंह क्षत्रीय के नेतृत्व में सरकारी अमला ने कार्रवाई की। पहले दिन प्रशासनिक अमला ने छह ताबाबों को कब्जामुक्त करने कार्रवाई की जिसे पाटकर खेत बना दिया गया था।

इन तालाबों के किनारे जेसीबी से खोदकर फिर गड्ढा किया गया।

र्रवाई के लिए अमला जेसीबी लेकर पहुंचा। जिन शासकीय तालाबों को खेत बना दिया गया था पहले खेत का घेरा तोड़ा गया फिर मेड़ के किनारे-किनारे जेसीबी से गड्ढा किया गया।

ताकि फिर से उन पर कब्जा न हो। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने कुछ विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने शासकीय भूमि के कब्जे को हटाने की कार्रवाई नहीं रोकी। पहले दिन हाथी बूड़ान, घोड़ा बूड़ान, टार भानपुर तालाब, तेली डबरी, राजा तालाब के पैठू तथा राजा तालाब के पार को खाली कराया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!