रायपुरछत्तीसगढ

सत्यनारायण शर्मा ने बीरगांव में फर्जी वोटर मामले में किया दावा- हर आदमी यहां निवासरत, एक-एक आदमी को खड़ा करके साबित कर देंगे

रायपुर न्यूज़ धमाका /// बीरगांव में फर्जी वोटर मामला ने तूल पकड़ लिया है . पूर्व मंत्री अजय चंद्रकार के फ़र्ज़ी वोटर बनाने के आरोपों पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा ने पलटवार किया है. सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि अजय चंद्राकर के आरोप निराधार और असत्य है. जो लिस्ट जारी की गई वो 2018 की वोटर लिस्ट है. भाजपा ने उस समय दावा आपत्ति क्यों नहीं की. लिस्ट में कांग्रेस प्रत्याशी का भी नाम है.

इसलिए फर्जीवाड़ा हो नहीं सकता. हर आदमी यहां निवासरत है. एक-एक आदमी को खड़ा करके साबित कर देंगे. कांग्रेस की ताकत देख भाजपा परेशान हो गई है. भाजपा तिल का ताड़ बनाने का काम कर रही है. अजय चंद्राकर के जुबान में संतुलन नहीं है. दिमाग से काम नहीं लेते इसलिए वे इस तरह के बयान देते हैं और बाद में उनको पछतावा भी होता है.

बीरगांव में चुनावी फिजा पर सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि बीरगांव में सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्थाएं कांग्रेस सरकार ने की. 15 साल में भाजपा की सरकार ने कुछ नहीं किया. पेय जल के लिए 104 करोड़ रुपये की सौगात सीएम भूपेश बघेल ने दी. कांग्रेस का जनाधार मजबूत है.

ALSO READ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा : बीजेपी मुद्दाविहीन…सबसे ज्यादा दुखी हैं भाजपाई

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!