रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ को वंदे भारत की सौगात देने मा.मोदी जी का अभिनंदन:- रेणुका सिंह

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज धमाका:-केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने पर प्रदेश वासियों को बधाई दी।उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई सौगात वंदे भारत एक्सप्रेस 11 दिसंबर से शुरू की होने जा रही है।

यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर तक का सफर तय करेगी।इसका स्टॉपेज रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में दिया गया है। शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन चलेगी।केंद्रीय बजट में अगले 3 साल के भीतर 400 वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई है।

आदरणीय प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई सौगात पर उन्होंने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए प्रदेश के सभी लोगों की तरफ से मोदी जी और केंद्र सरकार का अभिवादन किया ।उन्होंने कहा प्रदेश को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!