रायपुरछत्तीसगढ

रिश्तेदार को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा,05 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में बंधक बनाकर रिश्तेदार को बेरहमी से पीटने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी मुकेश देवांगन अपनी पूर्व पत्नि के जीजा मिनेन्द्र देवांगन से घर बनाने के लिए एक लाख रूपये लिया था जिसका पैसा हर माह 3000 रूपये पटाते आ रहा था कि दो माह माली हालत ठीक नहीं होने के कारण प्रार्थी पैस नहीं पटा पा रहा था.

कि दिनांक 11.08.2022 के सुबह लगभग 07.00 बजे इसका साढू मिनेन्द्र देवांगन, पिन्टू, डब्बू, गोलू तथा मिनेन्द्र का मामा के द्वारा गंदी गंदी मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाये है एवं मारपीट करते आटो में बैठाकर रेल्वे स्टेशन होते हुऐ फाफाडीह चौक के आगे भी आटो से निकालकर सभी लोग मिलकर मारपीट किये है.

बाद में साढू मिनेन्द्र देवांगन अपने घर ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट करने से प्रार्थी के शरीर में विभिन्न जगहो पर चोट होना पाया गया जिसकी ईलाज उपरांत रिपोर्ट लिखाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी के पता तलाश कर तलब किया गया.

जिन्हो ने पूछताछ व मेमोरण्डम कथन में उपरोक्त पांचो आरोपियो द्वारा घटना में कारित करना स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त आटो बिजली केबल तार, एक बास का डंडा, एक चाकू को आरोपीयो के निशानदेही पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

1- किशन देवागंन ऊर्फ गोलू पिता विष्णु देवांगन उम्र 35 वर्ष सा0फाफाडीह साहू पारा थाना गंज जिला रायपुर छ.ग.

2- जय प्रकाश देवांगन ऊर्फ पिंटू पिता मिनेन्द्र देवांगन उम्र 25 वर्ष सा0 गोवर्धन नगर शिव मंदिर आजाद चौक भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.

3- विजय देवांगन ऊर्फ डब्बू पिता मिनेन्द्र देवांगन उम्र 21 वर्ष सा0 गोवर्धन नगर शिव मंदिर आजाद चौक भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.

4-मिनेन्द्र देवांगन पिता स्व. बद्रीनाथ देवांगन उम्र 44 वर्ष सा. गोवर्धन नगर शिव मंदिर आजाद चौक भनपुरी थाना खमतराई रायपुर छ.ग.

5- गोपाल देवांगन पिता गेदलाल देवांगन उम्र 50 वर्ष साकिन फाफाडीह साहू पारा थाना गंज जिला रायपुर छ.ग.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!