रायपुर

15-18 वर्ष के बच्चों का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू वैक्सीन लगवाने अपनाएं ये प्रक्रिया

रायपुर न्यूज़ धमाका // केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया है कि “बच्चे सुरक्षित, तो देश का भविष्य सुरक्षित! नववर्ष के अवसर पर आज से 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के #कोविड19 टीकाकरण हेतु कोविन पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन शुरू किए जा रहें है. मेरा परिजनों से आग्रह है की पात्र बच्चों के टीकाकरण हेतु उनका रेजिस्ट्रेशन करें.”

ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

वे सभी बच्चे जिनकी आयु 15 साल या इससे ज्यादा है, कोविन पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. इसलिए वैक्सीनेशन की तारीख पर 2007 या उसके बाद पैदा हुआ कोई भी व्यक्ति कोविड वैक्सीन के लिए पात्र होगा. इसके लिए मौजूदा को-विन (Co-WIN) प्लेटफॉर्म के ज़रिए अपना रजिस्ट्रेशन उसी तरह किया जा सकता है, जिस तरह 18 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों के लिए किया जाता था.

रजिस्ट्रेशन के लिए बच्चों को अपना स्टूडेंट आईडी कार्ड प्रयोग करने की मंजूरी दी गई है. ऐसे में उन बच्चों को राहत मिल गई है जिनके पास आधार या पहचान साबित करने का अन्य कोई प्रमाण पत्र नहीं है. ऐसे बच्चे स्टूडेंड आईडी कार्ड के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. इसके अलावा, पात्र लोग फैसिलिटेटेड रजिस्ट्रेशन मोड में सत्यापनकर्ता/वैक्सीनेटर द्वारा साइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अपॉइंटमेंट ऑन साइट बुक किया जा सकता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!