
रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// मामला कापू थाना में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है और उसने एक युवक के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग युवक को लेकर लड़की के घर पहुंचा था। फिर उसे जबरदस्ती बाइक में बिठाकर सूने स्थान पर ले गया था। जहां उसने नाबालिग के साथ रेप किया है। फोन में पीड़िता ने अपने पिता को बताया कि आरोपी ने उसे फोन किया था। फोन पर अजय ने कहा कि घर से बाहर आओ। दोनों के बीच पहले से पहचान थी। इसी वजह से पीड़िता घर से बार आ घई। पीड़िता ने बताया कि वह जैसे ही घर से बाहर आई। वैसे ही अजय और उसका साथी युवक सुभाष घर के पास आ गए।दोनों उसे जबरदस्ती बाइक में बिठाकर सूने जगह पर ले गए। जहां पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इस मामले में पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।




