
उत्तराखंड न्यूज़ धमाका /// देहरादून के विकासनगर के पास बुल्हाड़ बायला रोड़ पर एक बस खाई में गिर गई. इस हादसे में अबतक 15 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में सवार सभी ग्रामीण एक ही गांव के बताए जा रहे है. चकराता के एसडीएम ने बताया है कि पुलिस और SDRF की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं.हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट किया है, ‘’चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए हृदय विदारक सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करता हूं. ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे. जिला प्रशासन को बचाव व राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं




