भानुप्रतापपुरछत्तीसगढ

भानुप्रतापपुर में ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर 1 की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Story Highlights
  • तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी है। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे आस-पास के ग्रामीणों ने 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। इधर, इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।

भानुप्रतापपुर न्यूज़ धमाका /// शनिवार- रविवार की देर रात भानुप्रतापपुर इलाके के ही रहने वाले मिथिलेश गवर्णा (25) अपने साथी भोलानाथ यदु के साथ बाइक में सवार होकर दमकसा से संबलपुर की ओर आ रहे थे। इस बीच करमोती के अंधे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को जोर की टक्कर मारी दी। जिससे ट्रैक्टर की ट्रॉली में टकराने से बाइक चला रहे युवक मिथिलेश को सिर में गहरी चोटें आईं। इसके बाद उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया इस हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा होना शुरू हुए। जिसकी सूचना भानुप्रतापपुर थाना के जवानों को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने युवक के शव को भानुप्रतापपुर के अस्पताल लेकर आए। जहां रविवार को पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!