छतीसगढ़भानुप्रतापपुर

नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

भानुप्रतापपुर न्यूज धमाका – कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. भानुप्रतापपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाकर आरोपी युवक को कोरबा के दीपका से गिरफ्तार किया है. वहीं नाबालिग लड़की को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

CG CRIME : नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

बता दें कि नाबालिग लड़की की लापता होने की शिकायत परिजनों ने भानुप्रतापपुर थाने में की थी. आरोपी ने नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी विवेक बघेल को कोरबा के दीपका से गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से नाबालिग युवती को भी बरामद किया है.

मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस

भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची. आरोपी पहले भानुप्रतापपुर के सलिहापारा में अपने जीजा के घर रहकर रोजी मजदूरी करता था. इसी दौरान नाबालिग इसके संपर्क में आई थी. आरोपी विवेक बघेल के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!