छतीसगढ़भानुप्रतापपुर

छत्तीसगढ़: 60 वर्षीय बुजुर्ग ने की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं – जांच में जुटी पुलिस

भानुप्रतापपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार तड़के सामने आई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी और शोक का माहौल है। आत्महत्या के पीछे का कारण फिलहाल अज्ञात है।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा शव

मृतक की पहचान हरपाल सिंह धुन्ने (उम्र 60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भानुप्रतापपुर स्थित गुरुद्वारा के सामने रहते थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 4 बजे वे घर से निकले और कुछ समय बाद मुख्य मार्ग पर स्थित एक दुकान के शेड में उन्होंने फांसी लगा ली।

सुबह जब कुछ स्थानीय लोग सैर पर निकले, तो उनकी नजर लटके हुए शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और जानकारों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियाँ स्पष्ट हो सकें।

स्थानीय लोगों में शोक की लहर

हरपाल सिंह धुन्ने की असामयिक मृत्यु से स्थानीय लोगों में गहरी पीड़ा है। उन्हें एक शांत और सरल स्वभाव वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!