रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर महापौर एजाज ढेबर : शहर को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर-1 लाना प्राथमिकता

रायपुर न्यूज़ धमाका /// आज प्रेस वार्ता कर एजाज ढेबर ने अपनी उपलब्धियां गिनाई. ढेबर ने कहा कि दो साल पहले आज के दिन हम लोग निर्वाचित हुए थे. कार्यकाल शुरू होने के बाद हमें कोरोना महामारी का सामना करना पड़ा. विषम परिस्थितियों में भी हमने डटकर काम किया. बूढ़ातालाब कायाकल्प, स्वामी आत्मनाद स्कूल, गोलबाजार उन्नयन, स्मार्ट रोड, मल्टीलेवल पार्किंग, बस स्टैंड शुरू करना बड़े कार्यों में शामिल रहा. महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाया गया. पुरुषों के लिए ब्लू टॉयलेट बनाया जा रहा है. रायपुर को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर 1 लाना हमारी प्राथमिकता है.

तुंहर सरकार तुंहर द्वारा सफल अभियान रहा. 48 हज़ार समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया. निगम भवन का नामकरण महात्मा गांधी सदन किया गया. रायपुर के ऐतिहासिक तालाबों को संवारने का काम किया जा रहा है. तालाबों का पानी साफ करने एसटीपी लगाया जा रहा है. उद्यानों के उन्नयन का काम प्रगति पर है. उद्यानों की देखरेख के लिए स्टाफ रखा जाएगा. राजधानी को टैंकर मुक्त शहर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. राजधानी में धन्वंतरि मेडिकल स्टोर 6 अन्य जगहों पर खोले जायेंगे. कोरोना काल में हमने ऐतिहासिक काम किया. 4 दिनों में इनडोर स्टेडियम को कोविड केयर सेंटर बनाया गया.

लोगों को घर-घर तक ऑक्सीजन पहुँचने के लिए ऑक्सीजन व्हीकल शुरू किया. हमारे पार्षदों ने जान की परवाह किये बगैर जमीन में उतरकर काम किया. तीसरी लहर के मद्देनजर लोगों को निगम द्वारा जागरूक किया जा रहा है. मास्क और सोशल डिस्टेंसिग के लिए जागरूक करेंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!