छत्तीसगढरायपुर

गांजा तस्करी रोकने की तैयारी , CM भूपेश की पहल पर छग और ओडिशा के पुलिस अधिकारियों की होगी बैठक

24 घंटे CCTV कैमरे से निगरानी और पुलिस भी रहेगी तैनात

रायपुर न्यूज़ धमाका /// जशपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में हुए हादसे के बाद सरकार अचानक कई मोर्चों पर सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांजा तस्करी रोकने के लिए सख्ती के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन को तत्काल इस दिशा में पहल करते हुए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने को कहा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस के साथ-साथ सीमावर्ती जिले के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा पुलिस के उच्चाधिकारी शामिल होंगे। बताया जा रहा है, इस बैठक में ओडिशा में गांजा उत्पादकों पर कार्रवाई से लेकर तस्करी के रूट और गिरोह आदि की सूचनाएं साझा की जाएंगी। वहीं तस्करी रोकने के उपायों पर साझा रणनीति बनाने की कोशिश होगी। मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही कहा था, ओडिशा सरकार को भी यह देखना चाहिए कि इतना गांजा कहां से आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को गांजा तस्करी को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा है। इसके लिए सीमावर्ती चेक पोस्ट में CCTV कैमरे की व्यवस्था के साथ ही 24 घंटे निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात करने को कहा है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को स्थायी चेक पोस्ट बनाने को कहा गया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!