रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी के एक होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी में स्पा और मसाज पार्लर के नाम पर कई जगह सेक्स परोसने का धंधा खुलेआम चल रहा है। पॉश एरिया में तो मसाज पार्लर के नाम पर यह धंधा लगातार अपने पैर पसार रहा है। यहां के मेगा हाइवे की कई होटलों समेत शहर के मसाज पार्लर और कैफे में देह व्यापार हो रहा है।

युवतियां पार्लरों में मसाज की आड़ में देह व्यापार कर रही है। वहीं होटलों में युवक-युवतियां बिना पहचान बताए कमरे में ठहर रहे हैं। दूसरे राज्यों से यहां मसाज पार्लर और होटलों में रहकर युवतियां जिस्म फरोशी कर रही है। शहर की कई होटलों में दूसरे राज्यों की लड़कियां रहती है, जो होटल में आने वाले युवाओं के साथ संबंध बनाती है।

बिना दस्तावेज के होटल में रूम दिए जा रहे

नियमानुसार बगैर पहचान दस्तावेजों के होटल में कमरे की बुकिंग नहीं की जा सकती। लेकिन राजधानी के अधिकांश होटलों में बिना पहचान दस्तावेज के रूम दिया जा रहा है। मसाज पार्लर में भारतीय ही नहीं, विदेशी लड़कियां भी काम करते मिल जाएंगी। राजधानी के बड़े होटल में हाल ही में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

मसाज क्लिनिकों और पार्लरों की आड़ में खेल

राजधानी में प्राय: देखा गया है और पुलिस की छापेमारी में पकडे गए लोगो से पता चला कि जिस्मफरोशी का ट्रेंड ही बदल गया है इन धंधो में कई बड़ी देसी और विदेशी सौन्दर्य प्रसाधन कंपनियां इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। लेकिन करीब दो साल पहले स्पा पार्लरों और बॉडी मसाज के कारोबार को जिस्मफरोशी के सौदागरों की काली नजर लग गई।

जब दूसरे धंधों की आड़ बंद हो गई तो कॉलगर्ल संचालकों ने स्पा और बॉडी मसाज खोलने शुरू कर दिए। हर उस शहर में जहां अमीर लोग रहते हैं और पर्यटकों की आवाजाही होती है वहां के मॉल, पॉश मार्केट, कॉलोनियों में भव्य और सुसज्जित स्पा और बॉडी मसाज के सेंटर खुल गए। इन स्पा सेंटरों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक शाइन बोर्ड लगवा लिए, अपनी बेवसाइट बनवा ली और समाचार पत्र-पत्रिकाओं में उनके आकर्षक विज्ञापन छपने लगे। पिछले डेढ़ साल में यह धंधा पूरी तरह परवान चढ़ गया।

ग्राहकों को लुभाते है एसएमएस के जरिए

स्पा सेंटर वाले जिस्मफरोशी कराने वाले स्पा और मसाज सेंटर ग्राहकों को लुभाने के लिए एसएमएस के जरिये अपने स्पा का जमकर प्रचार करते हैं जिसमें खूबसूरत और जवान लड़कियों से मसाज कराने का वादा किया जाता है। ऐसे प्रलोभनों को देखकर हर किसी के दिमाग में मसाज की कुछ और ही तस्वीर उभरती है। जाहिर है मसाज करने वालों के प्रति लोगों के मन में भी वैसी ही छवि बनती होगी।

देश भर के स्पा पार्लरों में क्रॉस जेंडर मसाज सबसे ज्यादा है और यहीं पर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश होता है। जबकि सेम जेंडर मसाज में ऐसी चीजें नहीं होती हैं। सेम जेंडर स्पा को फैमिली स्पा पार्लर के तौर पर जाना जाता है लेकिन अब इन्हें भी लोग शक की नजर से देखते हैं।

अंग्रेजी समाचार पत्रों से लेकर क्षेत्रियों भाषाओं तक के समाचार पत्र-पत्रिकाओं में हॉट मसाज व स्पा के विज्ञापन भरे होते हैं। मोटे पैकेज पर बुलाईजातीं हैं लड़कियों इन लड़कियों को मोटे पैकेज पर राजधानी लाया जाता है और ये लड़कियां पांच-छह माह राजधानी में रुकने के बाद एक-दो माह के लिए अपने घर चली जाती हैं और फिर वापस आकर इस काम में लग जाती हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!