बलौदाबाजारछत्तीसगढ

6 लाख की ठगी करने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक रायपुर का माफिद बेग शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये लिया था. जब नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने पैसा वापस मांगा तो आरोपी पैसा देने से इनकार कर दिया।

जिसकी शिकायत प्रार्थी ने भाटापारा पुलिस से की थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक और मामला – नौ लाख की ठगी राजधानी के डीडीनगर निवासी एक व्यक्ति से क्रिप्टो करेंसी स्टाक ट्रेडिंग में दोगुना लाभ का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है।

ठगों ने उससे साढ़े 10 हजार डालर के बराबर भातीय मुद्रा (नौ लाख रुपये से अधिक) की ठगी की है। डीडीनगर थाने में मामले की रिपोर्ट कराई गई है। पीड़ित प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उसे एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। उसमें क्रिप्टो करेंसी सहित अन्य विदेशी मुद्रा के लेन-देन संबंधी मैसेज आते थे।

बिटकाइन स्टाक ट्रेडिंग के संबंध में कई लुभावनी स्कीम के मैसेज उन्हें मिलने लगे। उसने क्रिप्टो करेंसी स्टाक ट्रेडिंग में शुरुआती दौर में बहुत छोटी रकम निवेश किया, जिसका निश्चित मुनाफा मिलने लगा।

क्रिप्टो करेंसी स्टाक ट्रेडिंग में मिल रहे मुनाफे से प्रमोद का वाट्सएप ग्रुप पर विश्वास बढ़ता गया। उसने देश के ही एक व्यक्ति के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी स्टाक ट्रेडिंग में निवेश किया था।

उससे संपर्क कर और जानकारी हासिल की और मोटी रकम निवेश किया। रकम मिलने में देरी होने तथा क्रिप्टो की कीमत बढ़ने का झांसा देकर ठग और अधिक रकम जमा करने के लिए प्रेरित करने लगे। तब उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!