रायपुरछत्तीसगढ

अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते 02 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सूरज नगर लाभाण्डी स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर अधिक दामों में बिक्री कर रहे है सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी तेलीबांधा को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा भावेश गौतम के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 02 व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होनें पूछताछ में अपना नाम संदीप जैन एवं विकास शर्मा होना बताया टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर दोनों के द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से काॅमर्शियल सिलेण्डर में गैस रिफिलिंग करना पाया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे घरेलू गैस के डेढ़ सिलेण्डर से गैस निकाल कर 01 काॅमर्शियल सिलेण्डर में गैस रिफिलिंग करते है जिससे उन्हें 600 – 700 रूपये का फायदा होता है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 72 नग गैस सिलेण्डर, 02 नग वैल्यूम मशीन, बिजली बोर्ड, वायर, पाना, पेचकस एवं अन्य उपकरण जुमला कीमती 1,31,100/-रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 417/22 धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. संदीप जैन पिता स्व. रिखनचंद जैन उम्र 35 वर्ष निवासी रिद्धी सिद्धी रेसीडेंसी मकान नंबर 41 थाना तेलीबांधा रायपुर।
  2. विकास शर्मा पिता परमेश्वर शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी सुंदर नगर आदर्श चैक थाना डी.डी. नगर रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!