रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर काम में लापरवाही  एसएसपी को मुंशी के इंक्रीमेंट को रोकने के साथ टिकरापारा थाना ही टीआइ और एसआइ को शोकाज किया नोटिस जारी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में काम में लापरवाही मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मुंशी के इंक्रीमेंट को रोकने के साथ ही टीआइ और एसआइ को शोकाज नोटिस जारी किया है। थाना मुंशी द्वारा शिकायत रजिस्टर में शिकायतों के उचित प्रविष्टि नहीं किए जाने और चिकित्सकीय मुलाहिजा की प्रविष्टि नहीं होने पर इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक एसएसपी ने शनिवार को टिकरापारा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में थाना प्रभारी टिकरापारा समेत समस्त थाना स्टाफ के कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

वहीं थाना प्रभारी टिकरापारा संजीव मिश्रा को थाने के दस्तावेज और रजिस्टर का उचित संधारण नहीं किए जाने पर शो काज नोटिस जारी किया।

थाने के उपनिरीक्षक लालमन साव को भी शिकायत के त्वरित निरकरण नहीं किए जाने पर नोटिस दिया गया। इसके अलावा थाना क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई और प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश दिए। वहीं थाने में आने वाले फरियादियों और पीड़ितों के प्रति बेहतर व्यवहार करने के लिए कहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!